Santosh Badoni Suspended: UKSSSC paper leak मामले में उत्तराखंड उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। धामी ने जहां एक तरफ विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा भर्ती में जांच करने की मांग की वहीं धामी ने UKSSSC के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को सस्पेंड कर दिया है।
संतोष बडोनी शुरुआती दौर से इस पद पर बने हुए थे। संतोष बडोनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सरकार पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में शासन ने देर रात आदेश जारी करते हुए संतोष बडोनी के सस्पेंड को कंफर्म किया है। सरकार ने बडोनी को आयोग में सचिव पद पर रहते हुए दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का दोषी करार देते हुए निलंबित किया है।
शासनादेश में कहा गया कि बडोनी अपने पदीय दायित्व का पर्यवेक्षण उचित तरीके से नहीं कर सके। उनके कार्यकाल में आयोग की परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी प्रकाश में आईं हैं। आपको बता दें कि UKSSSC paper leak में अब तक 32 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं सूत्रों से बताया जा रहा है कि अभी कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।