Agra: केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का दावा करती रहती है। वहीं राज्य में अवैध अस्पताल तेजी से बढ़ रहे हैं। जो निजी अस्पतालों के नाम पर मरीजों को लूट रहे हैं। आगरा में अवैध अस्पतालों का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ाता जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौन साधे बैठे हुए हैं।
सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी फर्जी अस्पताल लोगों की जान से खेल रहे हैं। आगरा के शहीद नगर क्षेत्र में नया सवेरा अस्पताल और मेरीगोल्ड अस्पताल बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं। जो निजी अस्पताल के नाम पर मौटी फीस वसूल रहे हैं। दोनों अस्पतालों का जब रियलिटी चेक गिया गया तो अस्पताल संचालकों के पास पूरे मानक नहीं पाए गए। जिसमें महत्वपूर्ण मानक फायर की एनओसी दोनों अस्पतालों के पास नहीं पाई गई।
सवास उठता है कि आखिर किसके पनाह पर ये अस्पताल चल रहे हैं। आखिर स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं। जहां लोगों के जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर इन अस्पतालों पर कोई घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। क्या आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इतने बढ़े अवैध अस्पतालो के संचालित होने की कोई खबर नहीं है।