मंडीःतीन विधानसभा क्षेत्र को आपास में जोड़ने वाले कूनकातर पुल का शिलान्यास लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh)ने अपने वादे के अनुसार विधिपूर्वक पूजा कर किया। एक साल के लंबे इंतजार व पीड़ा के बाद तीन विस क्षेत्रों के लोगों की मुराद के पूरे होने की शुरुआत हुई। इस पुल के न होने के कारण तीन विस क्षेत्रों के लोगों को हो रही पीड़ा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल के शिलान्यास पर ब्यास नदी के दोनों छोरों पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान दोनों तरफ से विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी हुई। नदी के उस तरफ उमड़ी ममृत शक्ति से मिलने के लिए विक्रमादित्य सिंह भी झूले में सवार होकर चले गए, लेकिन बीच में एक बार झूला भी रूक गया।
बाद में विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जब झूला रूका तो उन्हें डर भी लगा और लोगों की पीड़ का एहसास भी हुआ। उन्होंने इस दौरान मात शक्ति को कहा कि यह आपका हौंसला जो आप सब एक वर्ष से इस झूले में नदी पार कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व कांग्रेस सदर प्रत्याशी चंपा ठाकुर और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी रहे। इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह को बताया कि लोग सुबह 9 बजे से आपका इंतज़ार कर रहे है और बहुत संख्या में महिलाएं भी आई थी। विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी। बता दें कि एक साल पहले व्यास की तेज धाराओं में यह पुल बह गया था। जिसके बाद तीन विधानसभा क्षेत्र द्रंग, मंडी और जोगिंद्र नगर के लोगों का इससे संपर्क कट गया था।
सात महीने मे बनेगा कून का तर पुल-विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली उपमंडल के तहत कूनकातर में ब्यास नदी पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस 280 फुट लंबे सस्पेंशन बेली ब्रिज के निर्माण पर 3 करोड़ 15 लाख 43 हजार रुपए की अनुमानित राशि व्यय की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इस पुल के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है।
और रिकॉर्ड 7 माह में इसे निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए बजट प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित हो जाने से मंडी सदर, धर्मपुर तथा जोगिंद्रनगर क्षेत्र के लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा पुन उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। पिछले साल बरसात के मौसम में ब्यास नदी पर बने कई पुल क्षतिग्रस्त हुए थे। आपदा प्रभावित लोगों तथा लोक निर्माण विभाग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध करवाने का बार.बार आग्रह किया गया, परंतु केंद्र सरकार की ओर से प्रभावितों की मदद के लिए कोई विशेष धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति प्रदान करने में निरंतर प्रयासरत है।