CWG 2022 Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड जीता। वहीं, अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने ब्रॉन्ज जीते। रेसलिंग में शुक्रवार को भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किए। देर रात भारत को झटका भी लगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई। अब तक भारत के 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित 26 पदक हो गए हैं। पॉइंट टेबल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है।
इस तरह अब भारत के लिए मेडलों की संख्या 26 हो गई है जिसमें 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल है। इस तरह भारत मेडल टैली में अभी पांचवें स्थान पर है। वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज के साथ 18वें स्थान पर है।
‘दीपक’ के नाम ‘इनाम’
दीपक पूनिया ने पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को पुरुषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में 3-0 से हराकर भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। वह कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 3-1 से पराजित करके फाइनल में पहुंचे थे। भारत कुश्ती में अब तक तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित 6 पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत, जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग और 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में दीपक पूनिया स्वर्ण जीत चुके हैं। दिव्या और मोहित ने कांस्य पदक जीता है।
बज ‘स्वर्ण’ रंग पूनिया!
टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर नजर आये। इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण जीत लिये हैं। गत चैम्पियन बजरंग मौरिशस के जीन गुलियाने जोरिस बांडोऊ को महज एक मिनट में पटखनी देकर 6-0 की जीत से सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्हें क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में दो मिनट से भी कम समय लगा, जिसके लिये उन्होंने शुरूआती दौर में नौरू के लोवे बिंघम को गिराकर 4-0 से आसान जीत दर्ज की।
स्वर्णिम साक्षी!
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भी राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। साक्षी ने गोंजालेज को चित (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण पदक जीता। साक्षी पहले हाफ के अंत तक मैच में 4-0 से पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने शानदार वापसी की। साक्षी ने पहले गोंजालेज को दो बार टेकडाउन करके मैच को 4-4 की बराबरी पर पहुंचाया, और फिर अपनी प्रतिद्वंदी को चित करते हुए उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला स्वर्ण प्राप्त किया।
अंशु ने इससे पहले हर मुकाबले में दबदबा बनाया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमियोनिडिस और सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरूथोटागे पर तकनीकी श्रेष्ठता (10-0) से जीत दर्ज की।
कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत की दावेदारी
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत की झोली में मेडलों की बरसात हो सकती है। खास तौर से बैडमिंटन और टेबल टेनिस में कई मेडल पहले से पक्का हो चुका है। ऐसे में अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुका बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की कोशिश अधिक से अधिक मेडल जीतने पर होगी। इसके अलावा नौवें दिन एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में खिलाड़ी कमाल दिखा सकते हैं। वहीं रेसलिंग, क्रिकेट, मुक्केबाजी और हॉकी भारत की चुनौती रहेगी।
CWG 2022 में भारत के लिए जीतने वाले खिलाड़ी (CWG 2022 india medal winners name list)
पहला मेडल: संकेत महादेव सागर (सिल्वर मेडल)
दूसरा मेडल: गुरुराज पुजारी (ब्रॉन्ज मेडल)
तीसरा मेडल: मीराबाई चानू (गोल्ड मेडल)
चौथा मेडल: बिंदिया रानी देवी (सिल्वर मेडल)
5वां मेडल: जेरेमी लालरिनुंगा (गोल्ड मेडल)
6वां मेडल: अचिंता शिउली (गोल्ड मेडल)
7वां मेडल: सुशीला देवी (सिल्वर मेडल)
8वां मेडल: विजय कुमार यादव (ब्रॉन्ज मेडल)
9वां मेडल: हरजिंदर कौर (ब्रॉन्ज मेडल)
10वां मेडल: महिला लॉन बॉल्स टीम (गोल्ड)
11वां मेडल: पुरुष टेबल टेनिस टीम (गोल्ड)
12वां मेडल: विकास ठाकुर (सिल्वर)
13वां मेडल: मिक्स्ड बैडमिंटन टीम (सिल्वर)
14वां मेडल: लवप्रीत सिंह (ब्रॉन्ज)
15वां मेडल: सौरव घोषाल (ब्रॉन्ज)
16वां मेडल: तुलिका मान (सिल्वर)
17वां मेडल: गुरदीप सिंह (ब्रॉन्ज)
18वां मेडल: तेजस्विन शंकर (ब्रॉन्ज)
19वां मेडल: सुधीर (गोल्ड)
20वां मेडल: मुरली श्रीशंकर (सिल्वर)
21वां मेडल: अंशू मलिक (सिल्वर)
22वां मेडल: साझी मलिक (गोल्ड)
23वां मेडल : बजरंग पूनिया (गोल्ड)
24वां मेडल: दीपक पूनिया (गोल्ड)
25वां मेडल: दिव्या काकरान (ब्रॉन्ज)
26वां मेडल: मोहित ग्रेवाल (ब्रॉन्ज)